घटिया में नवनिर्मित आईटीआई कॉलेज परिसर में किया गया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा

घटिया। शासकीय आईटीआई कॉलेज घटिया के नवनिर्मित कॉलेज परिसर में विद्यालय परिवार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कालेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया गया।
पौधारोपण के दौरान दयाराम वसुनिया सहायक संचालक उज्जैन संयोग त्रिवेदी प्रशिक्षण अधिकारी उज्जैन सुरेश सूर्यवंशी प्राचार्य महिदपुर आईटीआई कालेज पूजा लोधी प्रशिक्षण अधिकारी घटिया आईटीआई कॉलेज
उपस्थित थे वही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। सभी ने पौधों की सुरक्षा एवं उन्हें विकसित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment