हरिदासपुर, अलीगढ़ (उ.प्र.) में 2 जुलाई 2026 के सतसंग में परम पूज्य बाबा उमाकान्त जी महाराज ने कहा कि शराब और नशा अपराध तथा भ्रष्टाचार की जड़ हैं। उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों में शराब की दुकानें बढ़ती जा रही हैं, वहां अपराध भी बढ़ रहा है। यदि शराबबंदी लागू हो जाए तो अपराध और भ्रष्टाचार में बड़ी कमी आ सकती है।
उन्होंने कहा कि मांसाहार, नशा और गलत खानपान से कर्मों की गंदगी बढ़ती है, जिसका प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ता है। कर्मों की सजा के कारण ही आज घर-घर में अशांति, लड़ाई-झगड़ा और मानसिक परेशानियां बढ़ रही हैं।
बाबा उमाकान्त जी महाराज ने कहा कि संत इस धरती पर लोगों का खानपान, चरित्र सुधारने और उन्हें मुक्ति-मोक्ष का मार्ग बताने के लिए आते हैं। उन्होंने लोगों से शाकाहारी और नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिदिन सुबह-शाम एक-एक घंटा “जय गुरु देव” नामध्वनि करने से कर्मों का प्रभाव कम होता है और जीवन की परेशानियों में राहत मिलती है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







