_मोहन गुर्जर (मनोज)_
_8435117353_
_#दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ़_
मन्दसौर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय (आरबीओ-7) मंदसौर द्वारा ग्राम पालड़ी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 71 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक दीपेंद्र रघुवंशी ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक केवल बैंकिंग सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के निर्वहन में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
सीएचओ किरण मोरे एवं पुष्पा बोराना ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वच्छता और हरियाली को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक महेश पाटीदार, मुख्य प्रबंधक (एसीबी मंदसौर) राजेश व्यास,मुकेश गुर्जर पालड़ी(पूर्व सैनिक), ग्राम पालड़ी के सरपंच नरसिंह मालवीय, सचिव रमेश चौहान सहित ग्राम के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







