दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
सोहेल अली खरगोन
अपने गुम मोबाइल पाकर वापस पा कर आवेदकों के चेहरे पर लौटी खुशी उक्त मौके नागरिको को “SAFE CLICK – 2.0” अभियान के तहत किया गया जागरूक एवं NCRP, CEIR, संचार साथी आदि पोर्टल के संबंध में जानकारी दी गई वनप्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, रियलमी, नथिंग आदि कम्पनियों के महंगे स्मार्टफोन फोन हुये बरामद इसके पूर्व जनवरी 2026 में खरगोन पुलिस ने 22,40,000/- मूल्य के 112 मोबाइल फोन वितरित वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों एवं साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशन में दिनांक 24.06.2026 से 08.07.2026 तक प्रदेशव्यापी “SAFE CLICK 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सतर्क बनाना है इसी क्रम में आज दिनांक 02.07.2026 को “SAFE CLICK 2.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिट्टू सहगल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में साइबर सेल खरगोन की टीम को “ऑपरेशन विश्वास” के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की खोज एवं बरामदगी हेतु विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए थे । जिसपर कार्यवाही करते हुए खरगोन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है जिसमें 16,75,000/- मूल्य के 100 मोबाईल फोन किए रिकवर किए गए है साइबर सेल में कार्यरत प्रभारी उनि दीपक तलवारे के नेतृत्व में साइबर सेल में आर.10 मगन अलावा, आर. 847 सोनू वर्मा, आर.275 अभिलाष डोंगरे, आर. 693 सचिन चौधरी, आर तंवर राठौर आर. शिव अहिरवार द्वारा सक्रियता दिखाते हुए बड़ी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त एवं थाने से आए हुए गुम मोबाइलों के आवेदन को एकत्र कर उन्हें तकनीकी सहायता व CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए कुल 100 नग मोबाइल को खोजने कर रिकवर करने में सफलत हासिल हुई उक्त 100 मोबाइलों को संबंधित थानों को सूचित कर मोबाइलों को पुलिस कब्जे में ले जाकर दिनांक 02.07.2026 को पुलिस लाइन खरगोन में कार्यक्रम आयोजित कर मोबाईल फोन को उनके मालिकों के सुपुर्द किया गया । अपने खोए हुए मोबाईलो को पाकर मोबाईल धारकों द्वारा पुलिस को धन्यवाद दिया गया खोजे गए 100 मोबाइलों फोन की कीमत लगभग 16,75,000/- रुपये हैं, खोजे गए 100 मोबाइल में वनप्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, रियलमी, नथिंग आदि कंपनियों के मोबाइल खोजे गए हैं, जिन्हें पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा आज मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया जा रहा है इस बार बरामद किए गए सभी गुम मोबाइल फोन शत-प्रतिशत CEIR Portal की सहायता से खोजे गए हैं । जिला खरगोन के प्रत्येक थाना स्तर पर नागरिक CEIR Portal के माध्यम से अपने गुम मोबाइल की शिकायत दर्ज करा सकते हैं । इसके अतिरिक्त, साइबर सेल खरगोन में भी गुम मोबाइल संबंधी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है । CEIR पोर्टल की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि आवेदक स्वयं भी ऑनलाइन अपने गुम मोबाइल की शिकायत दर्ज कर सकता है CEIR Portal का तंत्र पूर्णतः पारदर्शी एवं तकनीक-आधारित है जिसमें आवेदक के द्वारा शिकायत दर्ज करने के उपरांत पोर्टल के माध्यम से इसकी सूचना तत्काल आवेदक को संदेश (अलर्ट) के रूप में प्राप्त हो जाती है । साथ ही संबंधित उपयोगकर्ता की जानकारी एवं आवश्यक विवरण पुलिस को भी प्राप्त हो जाते हैं, जिससे मोबाइल की शीघ्र खोज एवं बरामदगी सुनिश्चित की जा सकती है उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा द्वारा मोबाइल लौटाते समय मोबाईल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता तथा सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं “SAFE CLICK 2.0” अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया । साथ ही नागरिकों को नई तकनीकों का उपयोग करते समय सतर्क रहने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन या जल्दबाजी में निर्णय न लेने तथा साइबर ठगी से बचने के संबंध में जागरूक किया गया ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







