शशि भूषण शुक्ला क्रांति–बलरामपुर समाचारकांग्रेस पार्टी के प्रदेशअध्यक्षअजय राय के आवाहन पर अयोध्या जा रहे कांग्रेश नेता को पुलिश ने हाउस अरेस्ट किया
बलरामपुर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम जी के दर्शन-पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी, बलरामपुर के जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी को मंगलवार को पुलिस ने उनके आवास पर रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण एवं धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें उनके आवास से बाहर नहीं निकलने दिया।
उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा करना, धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करना और अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि सरकार विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए जाने से भी रोक रही है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अत्यंत चिंताजनक है।”
शिवलाल कोरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द में विश्वास रखती है तथा सदैव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपने कार्यक्रम आयोजित करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज़ को प्रशासनिक शक्ति के माध्यम से दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के अनुरूप नहीं है।
उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोककर जनभावनाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाया नहीं जा सकता। हम संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।”
जिला कांग्रेस कमेटी ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी राजनीतिक दलों को शांतिपूर्ण ढंग से अपने कार्यक्रम आयोजित करने तथा धार्मिक स्थलों पर जाने की समान स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







