नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001
श्योपुर, महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम बाबू खरे द्वारा सलापुरा सेक्टर के ढेगदा, कलारना एवं हीरापुर स्थित आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी कराहल श्री नितिन मित्तल, पर्यवेक्षक श्रीमती सुषमा सोनी भी मौजूद रही।
डीपीओ श्री खरे द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बच्चों को मैन्यू अनुसार दिये जाने वाले भोजन और नाश्ते का अवलोकन किया गया तथा मैन्यू अनुसार भोजन नही देने पर ढेगदा-सी के स्वसहायता समूह देवनारायण को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही हीरापुर-ए की सहायिका के संबंध में उदासीनता, लापरवाही की शिकायत पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







