भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में पुलिस द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा रेंज की मौजूदगी में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
जन चौपाल में डीएसपी (मुख्यालय) हिमाली पाठक, थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान राजकुमार तिवारी एवं पुलिस टीम भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड से बचाव, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में करीब 200 ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया, वहीं पुलिस टीम ने जन चौपाल में सहभागिता के लिए सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







