राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों के समर्पण को किया नमन : गुड्डू सिंह

SHARE:

केसरिया, पूर्वी चम्पारण।
राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला जदयू के वरीय नेता हरिवंश नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर केवल मरीजों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में डॉक्टरों ने अपने परिवार की चिंता किए बिना दिन-रात मरीजों की सेवा कर मानवता की मिसाल पेश की। उनका यह योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
गुड्डू सिंह ने कहा कि डॉक्टरों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी चिकित्सकों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनका योगदान अमूल्य है। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर उन्होंने सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment