जल गंगा संवर्धन अभियान समापन कार्यक्रम के दौरान आयोजित बावड़ी उत्सव कार्यक्रम

SHARE:

जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट

मनावर
म प्र जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30/06/26 को ग्राम चिकली में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर आयोजित बावड़ी उत्सव कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम जल संरक्षण हेतु ग्राम में स्थित प्राचीन कालीन बावड़ी के आस पास सामूहिक श्रमदान कर साफ सफाई कर एवं जल स्त्रोत के रूप में सामूहिक रूप से बावड़ी की पूजा एवं आरती की गई। तत्पश्चात बावड़ी के समीप स्थित हनुमान एवं शिव मंदिर प्रांगण में संगोष्ठी का आयोजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।के बाद अतिथियों का ,श्री फल भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात विकास खण्ड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत द्वारा अतिथियों के स्वागत , वंदन बाद ,जल गंगा संवर्धन अभियान के उद्देश्य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए विकास खण्ड मनावर में दिनांक 19 मार्च से 30 जून के मध्य ,नवांकुर संस्थाओ , प्रस्फुटन समिति सदस्यों एवं सी एम सी एल डी पी छात्र छात्राओ आदि के सहयोग से” जल गंगा संवर्धन अभियान “अंतर्गत तीन अलग अलग चरणों में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों जैसे जल स्त्रोत वृक्ष पूजन,जल प्याऊ की स्थापना जल स्त्रोतों की साफ सफाई,गहरी करण, जल संवाद ,प्राचीन कालीन बावड़ी यों की साफ सफाई, एवं उत्सव जैस किए गए कार्यों की जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद पंचायत सदस्य लाल सिंह डावर ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि परिषद के मार्गदर्शन में ग्राम स्तर पर चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान से ग्रामीण जन में वास्तव में जल संरक्षण के प्रति काफी जागरूकता आई हैं। और ऐसे अभियान चलते रहना चाहिए। जल प्रबंधन सामूहिक प्रयास से ही मुमकिन विशेष अतिथि भेरू सिंह पटेल ने भी संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि जल है तो जीवन है आज भी प्रदेश के कही ऐसे गांव है जहां गर्मी के समय में पानी की एक एक बूंद के लिए लोग तरसते है इसके पीछे कही कारण है जैसे वनों का नहीं होना, बारिश के पानी का ग्राम में संरक्षित नहीं होना , जल स्त्रोततो का समय समय पर साफ सफाई नहीं होना,जन जागरूकता का अभाव आदि आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा जल स्त्रोतों की उपयोगिता, जल संरक्षण के महत्व एवं आवश्यकता आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान नवांकुर संस्था चिकली वंदेमातरम समाज कल्याण समिति के सचिव संतोष पटेल, सिरसी सत्यवीर तेजाजी समिति के अध्यक्ष सावन जाट ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल करने में नवांकुर संस्था चिकली वंदेमातरम समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश भवेल एवं सचिव संतोष पटेल, नवांकुर संस्था मां नर्मदा सेवा एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण दास बैरागी, मेंटर रानू बारचे सहित स्थानीय सक्रिय युवा साथीयो का सक्रिय सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन जगदीश भवेल एवं आभार प्रवीण दास बैरागी ने माना। आयोजित बावड़ी उत्सव कार्यक्रम में 160 ग्रामीण जनों ने सहभागिता की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई