शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर मनाया विदाई समारोह,भाव विभोर हुए शिक्षक छात्र शिक्षक मोहनलाल परमार ने 36 वर्षों तक शिक्षा का अलख जगाया

SHARE:

जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट
मनावर निप्र:
विदाई शब्द का अपना एक महत्व है ।जब भी किसी विदाई होती है तो आंखें नम होना निश्चित है ।अच्छे व्यक्ति की विदाई होने पर उसे हमेशा याद किया जाता है ।उसके कार्यों को याद किया जाता है और उसकी कमी हमेशा बनी रहती है। यहां पर एक ऐसे शिक्षक की सेवा निवृत्ति पर हम विदाई देने जा रहे हैं जिन्होंने अपने 36 वर्ष के कार्यकाल में पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सभी को प्रेम सम्मान व ज्ञान दिया। मोहनलाल परमार ग्राम नर्मदा नगर के निवासी जिनकी सेवानिवृत्ति ग्राम बटगाँव के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में हुई। उनकी सेवा निवृत्ति पर समस्त शिक्षक समाज सीरवी समाज व सामाजिक बंधुओ छात्र-छात्राओं परिवार ने विदाई कार्यक्रम मां नर्मदा मंदिर मलवाड़ा में रखा।कार्यक्रम में मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कांतिलाल गहलोत प्रांतीय अध्यक्ष अखील भारतीय सिर्वी समाज के द्वारा की गई ।मुख्य अतिथी मनोहर लाल मुकाती, बीईओ निसरपुर नीगवाल सर, कैलाश चौधरी ,प्रदीप पँवार, मोहनलाल पाटीदार ,लक्ष्मण राठौर, लक्ष्मण परिहार ,हीरालाल देवड़ा, मोतीलाल काग ,एसडीओ सी एस खरे मंचासीन रहे।तत्पश्चात उनकी माताजी रामी बाई परमार एवं उनके पुत्र डॉ योगेश परमार उनकी पुत्रवधू डॉक्टर शीतल परमार ने भी बड़े गर्व के साथ अपनी बात को रखा। इस अवसर पर उनकी बेटी माया ने अपने उद्बोधन में बड़े ही भावपूर्ण शब्दों में अपने पापा के कार्यों का बखान किया। आज मेरे पापा ने 36 वर्षों तक ईमानदारी से सतत सेवा दि। इसके लिए पापा के प्रति बड़ा गर्व है। मानो उनके उद्बोधन में उनके शब्द सुनकर सभी के नेत्र आंसुओं से नम हुए। इसके बाद भांजी ने अपने मामा जी के प्रति बड़े ही भावपूर्ण शब्दों में बखान किया कि मामा जी आज जो मे शिक्षक बनी हूं वह उनकी प्रेरणा से बनी हूं मुझे मेरे मामा जी पर बड़ा गर्व है। महेंद्र पाटीदार एवम तुकाराम पाटीदार रिटायर्ड बीएसी ने कहां की हे मोहन मोहन नहीं है। अब प्यारे मोहन हो गए है। संकुल लिंगवा के द्वारा इसी के साथ सेवानिवृत्ति पत्र दिया गया ।सभी शिक्षक साथियों के द्वारा एक प्रतीक चिन्ह भेट किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज हुआ।कार्यक्रम में नर्मदा नगर सरपंच श्री विपल्व मुजाल्दा, श्री मोहन पाटीदार संकुल प्राचार्य लिंगवा, अजय सोनी प्राचार्य ,अनिल पाटीदार प्रांतीय महासचिव ,श्री महादेव पाटीदार ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीमती कोमल पाटीदार प्रधान अध्यापक ,श्री संतोष गर्ग प्रधान पाठक, श्री गोपाल सीरवी हेमराज सोलंकी शिक्षक एवं कर्मचारी मनावर बीआरसी बागेश्वर व समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।संचालन अनिल पाटीदार महेंद्र पाटीदार ने किया एवं आभार संदीप सेपटा सिंघाना ने किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment