ब्यूरो चीफ सोहेल अली खरगोन दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान समाचार पत्र
खरगोन। मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता। इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है झिरन्या तहसील की प्रतिभाशाली बेटी श्वेता सोनी ने, जिन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा-2025 में महिला वर्ग की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। वहीं समग्र (ओवरऑल) मेरिट में उन्होंने 11वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है 22 जून को घोषित परीक्षा परिणाम में 123 पदों के लिए चयन सूची जारी की गई, जिसमें श्वेता की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे खरगोन जिले में खुशी और गर्व का वातावरण बना दिया है पांच वर्षों की तपस्या का मिला सुनहरा प्रतिफ झिरन्या निवासी श्वेता सोनी, पिता दिलीप सोनी, प्रारंभ से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं। उन्होंने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन से बायोटेक्नोलॉजी विषय में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और सिल्वर मेडलिस्ट रहीं। इसके बाद उन्होंने इंदौर में रहकर लगातार पांच वर्षों तक MPPSC की कठिन तैयारी की। कई बार प्रारंभिक परीक्षा में सफलता मिलने के बावजूद उन्होंने अंतिम लक्ष्य से समझौता नहीं किया और लगातार प्रयास जारी रखा कोरोना महामारी जैसे चुनौतीपूर्ण दौर में भी जब अधिकांश विद्यार्थी अपने घर लौट गए, तब श्वेता ने इंदौर में रहकर अपनी तैयारी जारी रखी। उनका यही धैर्य और समर्पण आज ऐतिहासिक सफलता के रूप में सामने आया एनसीसी ने दी नेतृत्व और सेवा की नई पहचान अचेता का व्यक्तित्व केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहा। छात्र जीवन के दौरान उन्होंने कॉलेज की एनसीसी गर्ल्स विंग का नेतृत्व किया और उनके नेतृत्व में टीम ने जिला स्तरीय परेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यही अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना अब उन्हें एक जिम्मेदार खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में समाज की सेवा करने की नई भूमिका में आगे बढ़ाएगी जिले की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा श्वेता सोनी की सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर सपना साकार किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि आज खरगोन ही नहीं, पूरे निमाड़ अंचल की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







