राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश प्रभारी राजेश बर्डे पहुंचे। प्रदेश प्रभारी राजेश बर्डे जनसुनवाई में पहुंचकर ज्ञापन दिया

SHARE:

ब्यूरो चीफ सोहेल अली खरगोन दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान समाचार पत्र

खरगोन राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक सब्जी मंडी पार्क में संपन्न हुई। संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता राजेश बर्डे को प्रदेश प्रभारी बनने पर गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन सभी धर्म जाति समुदाय से मिलकर बना है प्रदेश प्रभारी राजेश बर्डे ने बैठक में कहा है कि आज पुरे देश में देखा जा रहा हैं, जो गरीब हैं उनके ऊपर अन्याय, अत्याचार बढ़ता ही जा रहा हैं, पीढ़ित न्याय के लिए दर, दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई उचित न्याय नहीं मिल पाता, सरकार गरीब आदिवासियों को अपनी जमीन से बेदखल कर रहीं हैं, एक तरफ सरकार आदिवासी हितेषी बताती हैं तो वहीं दूसरी और किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं, लेकिन अब संगठन मजबूती से संवैधानिक रूप से लड़ाई लड़ेंगे, अब बर्दास्त नहीं करेंगे, ऐसे गरीब, पीढ़ित, शोषित लोगों को न्याय दिलाने का काम करेंगे, और हर अन्याय, अत्याचार, शोषण भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएंगे, राजेश बर्डे ने आगे कहा है कि राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जल, जंगल, जमीन जैसे मुद्दों पर काम करेगा। गंभीर मुद्दों को लेकर प्रदेश प्रभारी राजेश बर्डे सहित कई कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए जनसुनवाई में पहुंचे। जहां पर संगठन के जिला प्रभारी मुकेश सिसोदिया, जिला सह प्रभारी रूपसिंह वास्के, नारसिंह कछवाहे, संदीप सोलंकी, सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment