दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो सिवनी शफीक खान मीडिया प्रभारी मो.9753992716
राजनीति से ऊपर उठकर दिया विकास का संदेश सत्ता विपक्ष के सभी विधायकों को एक मंच पर दिया सम्मान सिवनी ने किया अभूतपूर्व स्वागत
सिवनी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान सिवनी जिले ने उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर नया अध्याय लिख दिया जब प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिले की धरती पर पहुंचकर विकास का ऐसा बिगुल फूंका जिसकी गूंज आने वाले वर्षों तक सुनाई देगी धान महोत्सव कोदो-कुटकी बोनस वितरण करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के साथ मुख्यमंत्री ने जिले की चारोंविधानसभा क्षेत्रों के लिए विकास की नई इबारत लिख दी मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट कर दिया कि सरकार के लिए विकास का कोई राजनीतिक रंग नहीं होता उन्होंने जिले की चारों विधानसभाओं के लिए समान रूप से करोड़ों रुपये की योजनाओं की घोषणा करते हुए यह संदेश दिया कि सरकार हर क्षेत्र और हर नागरिक के लिए समान रूप से कार्य कर रही है
मंच पर दिखी लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि मुख्यमंत्री ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सत्ता और विपक्ष के सभी विधायकों एवं।जनप्रतिनिधियों को मंच पर आमंत्रित किया सभी का सम्मान किया गया और विकास के इस महाअभियान में सहभागी बनाया गया। यह दृश्य पूरे कार्यक्रम का सबसे चर्चित और प्रेरणादायक क्षण बन गया किसानों के चेहरे पर मुस्कान विकास को मिली नई रफ्तार धान महोत्सव एवंकोदो-कुटकी बोनस वितरण कार्यक्रम में हजारों किसानों को लाभ मिला वहीं सड़क भवन पेयजल शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य जनहित से जुड़े अनेक विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद मजबूत हुई मुख्यमंत्री की घोषणाओं से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला जनसैलाब ने किया ऐतिहासिक स्वागत मुख्यमंत्री के आगमन पर पूरे कार्यक्रम स्थल पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। किसानों महिलाओं युवाओं और सामाजिक संगठनों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया पूरा वातावरण विकास और जनकल्याण के नारों से गूंज उठा जब पूरा जिला देख रहा था विकास का महाकुंभ तब सबसे आगे था ‘दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जहां कई मंचों पर केवल कार्यक्रम की औपचारिक चर्चा होती रही वहीं दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ने इस ऐतिहासिक आयोजन की हर बड़ी घोषणा हर महत्वपूर्ण निर्णय और हर विकासात्मक पहल को सबसेप्रमुखता से जनता तक पहुंचाया जिले के विकास की इस ऐतिहासिक कहानी को सबसे प्रभावी और विस्तृत रूप में प्रस्तुत कर एक बार फिर दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ने साबित कर दिया कि जनता की आवाज और विकास की हर बड़ी खबर का सबसे विश्वसनीय नाम वही है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







