रतलाम 47 आवेदकों की शिकायतें , निराकरण के निर्देश पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनसुनवाई

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230

रतलाम ,आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 47 आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों से प्रकरणों की स्थिति एवं अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई। साथ ही नई प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई कर उनका संतोषजनक निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पन्द्रो द्वारा पूर्व में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति की भी जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में जनसुनवाई की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रखी जाएगी, ताकि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाए तथा की गई कार्यवाही से आवेदकों को अवगत कराया जाए। नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, निरीक्षक रेखा चौधरी, उप निरीक्षक राज श्री सिसोदिया आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस द्वारा आमजन की शिकायतों के समाधान हेतु इस प्रकार की जनसुनवाई प्रक्रिया लगातार जारी रखी जा रही है, जिससे नागरिकों को त्वरित न्याय एवं सहायता प्राप्त हो सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment