रुड़की (हरिद्वार) अन्नपूर्णा दिवस, डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर मंगलवार प्रातः प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गंगा किनारे घाट पर रोटरी क्लब रुड़की द्वारा भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने संयुक्त रूप से विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को प्रसाद वितरित किया। इसके उपरांत गंगा तट पर सामूहिक गंगा आरती संपन्न हुई, जिसमें सभी ने मानवता की सेवा में समर्पित चिकित्सकों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए प्रभु से प्रार्थना की।
इस अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अलका मित्तल, पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन, हर्ष प्रकाश काला ,असिस्टेंट गवर्नर गगन सरीन, श्रीमती रीना नथानी, श्रीमती वंदना मोहन, वीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र जैन, विनय शर्मा, श्रीमती नीलम शर्मा, श्रीमती एस. गोस्वामी, राजेश चंद्र, मनोज मित्तल तथा पी. सी. सैनी, श्रीमती पूजा गुप्ता सहित रोटरी क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि अन्नपूर्णा दिवस सेवा एवं अन्नदान की प्रेरणा देता है, जबकि डॉक्टर्स डे एवं सीए डे समाज के प्रति समर्पित सभी कर्तव्यनिष्ठ जनों के योगदान का सम्मान करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे ये सभी जन राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







