हिरदेपुर हाई स्कूल में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

संजय रैकवार/जिला ब्यूरो, दमोह
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में संचालित ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा अभियान के तहत सागर नाका चौकी पुलिस ने शासकीय हाई स्कूल हिरदेपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी ने पुलिस स्टाफ के साथ विद्यार्थियों को सोशल मीडिया सुरक्षा, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करने तथा अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा नहीं करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने तथा www.cybercrime.gov.in पोर्टल का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए साइबर सुरक्षा से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल भाषा में समाधान किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment