तिल्दा विकासखंड के 102 ग्राम पंचायत में एक लाख पौधों के रोपण के महाअभियान का प्रारंभ राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित अन्य हुए उपस्थित

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा हरित एवं स्वच्छ तिल्दा के निर्माण के उद्देश्य से तिल्दा विकासखंड में वृहद वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन आज 1 जुलाई से शुभारंभ किया गया।
ग्राम पंचायत तुलसी नेवरा के गोठान में आज कार्यक्रम प्रारंभ किया गया यह कार्यक्रम 31 जुलाई तक चलेगा और तिल्दा विकासखंड के 102 ग्राम पंचायत में एक लाख पौधारोपण किया जाएगा आज उक्त पौधा रोपण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, शैल साहू नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा जनपद उपाध्यक्ष दुलारी सुरेंद्र वर्मा, गांव के सरपंच गुलाब आडील, उप सरपंच मनीष वर्मा भाजपा के मंडल अध्यक्षगण मनोज निषाद, नरसिंग वर्मा, रश्मि वर्मा, खरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सोनी,भाजपा नेता दीपक शर्मा सहित जनपद सदस्य गण आदि मंच पर उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे की इस पहल का जोरदार स्वागत की और उन्होंने आज की स्थिति में पेड़ के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने कहा कि पौधारोपण के बाद उसकी देखरेख भी हम सब की जिम्मेदारी बनती है और गर्मी के दिनों में पेड़ों पर अवश्य पानी डालने व उसकी देखरेख करने की अपील उनके द्वारा की गई, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार माना, जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने भी कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ के महत्व पर प्रकाश डाला और उसके देख रेखा करने की बात भी कही। टिकेश्वर सोनू मनहरे ने कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज वृहत रूप से इसका शुभारंभ यहां किया गया है और बड़ी संख्या में पौधारोपण तुलसी के गोठान में किया जा रहा है उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को जगदलपुर दौरा जाना था लेकिन इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने उसे रद्द कर कार्यक्रम में उपस्थित हुई जिसके लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया साथ ही अन्य अतिथियों का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि पौधों की देखरेख हम सब की जिम्मेदारी है उन्होंने समस्त ग्राम वासियों, छात्र-छात्राओं से अपील कर कहा कि पेड़ों की देखरेख कर संरक्षण करें।
कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। सभी ने पौधा रोपण किया।
वहीं कार्यक्रम में जनपद सदस्यगण, सरपंच गण, पंच गण सहित भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी सहभागिता दी।साथ ही आयोजन समिति भीड़ को देखकर काफी प्रसन्न भी नजर आए। बड़ी संख्या में नागरिक गण कार्यक्रम में पहुंचे।
मंच संचालन मनीष शर्मा द्वारा किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment