जन सेवा धर्म से बढ़कर कोई सेवा नहीं .. डॉ. धीरेंद्र वर्मा

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। प्रति वर्ष एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) मनाया जाता है। यह दिन उन चिकित्सकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है जो अपने ज्ञान समर्पण और सेवा भावना से समाज को स्वस्थ रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। युवा दंत चिकित्सक डॉ.धीरेंद्र वर्मा ने कहा कि जन सेवा धर्म से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। मरीजों की निस्वार्थ सेवा करना ही एक डॉक्टर का सबसे बड़ा कर्तव्य और सच्चा धर्म है। चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है। डॉक्टर का उद्देश्य केवल रोग का उपचार करना नहीं बल्कि मरीज को मानसिक शारीरिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ जीवन प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि मरीजों का विश्वास ही डॉक्टर की सबसे बड़ी पूंजी है और इस विश्वास को बनाए रखना प्रत्येक चिकित्सक की नैतिक जिम्मेदारी है। वर्मा सुपर मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक डिजिटल एक्सरे एवं पैथोलॉजी के संचालक डॉ.धीरेंद्र वर्मा द्वारा आगे बताया कि आज के समय में बदलती जीवनशैली अनियमित खान-पान और बढ़ते तनाव के कारण अनेक गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए तथा संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वस्थ शरीर ही सुखी और समृद्ध जीवन की आधारशिला है। डॉ. वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी अत्यंत आवश्यक है। समय पर जांच और उचित उपचार से कई गंभीर बीमारियों को प्रारंभिक अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी बीमारी की स्थिति में स्वयं दवा लेने के बजाय योग्य चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर और मरीज का संबंध विश्वास और संवेदनशीलता पर आधारित होता है। जब चिकित्सक पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा करता है तथा मरीज चिकित्सकीय सलाह का पालन करता है, तब बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का स्वस्थ रहना ही एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र की पहचान है। डॉक्टर्स डे अवसर पर डॉ.धीरेंद्र वर्मा ने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा से जुड़े सभी लोगों को सदैव मानवता की सेवा करुणा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर मरीज की मुस्कान और स्वस्थ जीवन ही एक डॉक्टर के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment