अंचल में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर आई खुशी

SHARE:

कमलेश रजक/जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। जिले के लवन तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण अंचल में झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई है। तेज बारिश होते ही किसानों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान आ गई वजह थी कि इस बारिश का लंबे समय से अंचल में किसान इंतजार कर रहे थे। अंचल में अब तक तेज बारिश नहीं हुई थी जिसकी वजह से किसानों ने सही तरीके से खरीफ फसल के लिए धान बुवाई शुरू नहीं की थी और जिस किसानों ने धान बुवाई की थी उसे तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण धान बीज खराब होने का चिंता होने लगा था। लेकिन इस बारिश ने अब किसानों की चिंता को दूर कर उत्साह में तब्दील कर दिया है।
मुंडा सहित अंचल के आसपास के गांवों में 30 जून की शाम हुई झमाझम बारिश ने किसानों की लंबे से चली आ रही परेशानी को दूर कर उन्हें बड़ी राहत दी है। जून के महीने में शुरुआती दौर में मानसून की बेरुखी और कम बारिश के कारण धान की बुवाई प्रभावित हो रही थी। लेकिन प्री मानसून और मानसून की सक्रियता के बाद हुई अच्छी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है जिससे किसान एक बार फिर उत्साह के साथ खेती की तैयारी में जुट गए हैं।

बारिश से वार्ड 04 और 05 की गली में भरा पानी

30 जून की शाम लगभग 05 बजे हुई करीब आधे घंटे से अधिक की झमाझम बारिश से वार्ड क्रमांक 4 और 5 की गली में पानी निकासी की समस्या और सीसी रोड नहीं बनने के चलते पानी भर गया है। दोनों वार्ड के वार्डवासियों नंदराम वर्मा तेजा वर्मा रोशम वर्मा मोहन फेकर बिहारी पटेल बहादुर सेन मोहित फेकर दुर्गेश फेकर रामचरण वर्मा मेलाराम रजक ने बताया कि सीसी रोड निर्माण के लिए लंबे समय से पंचायत पदाधिकारियो जनपद पंचायत और कई जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं से मांग करते आ रहे हैं फिर भी आज पर्यंत तक किसी ने उक्त दोनों गली में सीसी रोड निर्माण बनाने के लिए कोई पहल नहीं की है। सीसी रोड नहीं बनने के कारण वार्डवासियों को इस वर्ष भी कीचड़ भरी गलियों में आना जाना पड़ेगा। कीचड़ के कारण सबसे ज्यादा तकलीफ स्कूली छात्र छात्राओं को होती है।

भाजपा के एक दिग्गज नेता ने किया था घोषणा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के एक दिग्गज नेता की पुत्री ने चुनाव लड़ा और दिग्गज नेता ने अपनी पुत्री के पक्ष में मतदान करने और जीतने पर सीसी रोड निर्माण बनाने की बात की वार्डवासियों से की थी। किंतु उनके द्वारा भी की गई घोषणा अब तक पूरी नहीं पाई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई