नई दिल्ली स्थित संसदीय भवन में महिला सशक्तिकरण संबंधी संसदीय स्थायी समिती की बैठक में शामिल हुई राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
नई दिल्ली स्थित संसदीय भवन में महिला सशक्तिकरण संबंधि संसदीय स्थायी समिति की इस बैठक का संचालन समिति की सभापति श्रीमती डॉ डी पुरंदेरश्वरी ने किया। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के अधिकारियों ने “एसिड अटैक एवं यौन हिंसा की शिकार महिलाओं एवं बालिकाओं के पुनर्वास” विषय पर समिति के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी। नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु देशभर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाइन 112 एवं 181 की वर्तमान स्थिति उनको और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इसके उपरांत राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने समिति सदस्यों के साथ इस महत्वपूर्ण विषय पर भविष्य की कार्ययोजना, नीतिगत सुधारों एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर व्यापक चर्चा हुई। पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, त्वरित न्याय, सम्मानजनक पुनर्वास तथा आत्मनिर्भर जीवन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सदैव सर्वोपरि रहेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment