किरावली तहसील के नगला मंगोली में अज्ञात कारणों के चलते अचानक घरों में लगी बेकाबू आग दमकल पहुंचने के लिए रास्ते नहीं

SHARE:

दीवान सिंह सिकरवार/दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार पत्र

आगरा :- तहसील किरावली के ब्लॉक फतेहपुर सीकरी के नगला मंगोली में सोहन सिंह उर्फ कलुआ , देवेंद्र , भगवान सिंह के घरों में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही समय में घर जलकर राख हो गए ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन बहुत देर हो चुकी जब तक आग पर काबू पाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी ग्रामीणों के द्वारा दमकल को सूचना दी गई लेकिन गांव में लोगों का कहना है कि गांव में घुसने के लिए जहां आग लगी है वहां तक दमकल रास्ता सकरा होने की वजह से नहीं पहुंच सकी और कुछ मिनिटो में गरीब परिवार का घर जलकर खाक हो गया है आज भी ऐसे कहीं क्षेत्र है जहां सरकार की सुविधा कई कारणों से ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाती है यदि गांव में रास्ता चौड़ा होता तो दमकल समय पर आग पर काबू पा लेती और बहुत नुकसान होने से बच सकता था ग्रामीणों ने बताया कि आग अचानक इतनी तेज लगी कि आनन फानन में ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी भरकर बुझाने को कोशिश की और काफी समय बाद आग पर काबू पाया नुकसान की बात करें तो घरेलू सामान, गेहूं ,राशन , 50 हजार रुपए लगभग जल गए है और एक गाय का बछड़ा आग में झुलस गया , लगभग 40 बोरी सीमेंट की भी जलकर खाक हो गई है ये जानकारी वहां के प्रधान प्रतिनिधि सोनू लोधी के द्वारा संवाददाता को दी गई

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment