दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
सहारनपुर ब्यूरो चीफ : जाती राम
चिलकाना अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए चिलकाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना चिलकाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी खनन सामग्री का परिवहन कर रहे 5 वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पठेड़-टोडरपुर मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 4 डंपर और 1 ट्रैक्टर खनन सामग्री से लदे मिले। जांच में वाहन चालक खनन सामग्री से संबंधित वैध रॉयल्टी और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। वहीं कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के भी पाए गए।
पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचना भेज दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और बिना अनुमति खनन सामग्री के परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







