हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। अमरनाथ यात्रियों का 8 सदस्यीय जत्था सुबह कस्बे से रवाना हुआ। जाने के पूर्व रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों ने फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रियों का 8 सदस्यीय जत्था डॉक्टर नरेश शर्मा की अगुवाई में कस्बे से मंगलवार सुबह रवाना हुआ। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर शिव भक्तों ने इनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अमरनाथ यात्री डा. नरेश शर्मा, पवन साहू, संदीप साहू, शुभम गुप्ता, विजय द्विवेदी, सोमेश सैनी, अमित सैनी, दिलीप प्रजापति आदि मौजूद रहे।
रेलवे स्टेशन में पूर्व प्रधान राहुल उर्फ टिंकू पालीवाल, मनोज पालीवाल, राजेश द्विवेदी, अखिलेश तिवारी, पंकज तिवारी, भगवान सिंह, राधे शुक्ला, लाला भैया, सनी सिंह, शरद राणा आदि ने मौजूद रहकर फूल मालाओं के साथ हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए विदाई दी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







