सतना। खेत में करंट लगाकर गाय की हत्या, का आरोप पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रामपुर बघेलान,सतना:क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।ग्राम पडखुरी में एक व्यक्ति द्वारा खेत में करंट का जाल बिछाकर गाय की हत्या करने का आरोप लगा है।
गौ-सेवक रुक्मिणी द्विवेदी द्वारा
आरोप लगाया गया कि बृजलाल साहू नामक व्यक्ति ने अपने खेत में करंट फैलाकर गाय को तड़पा-तड़पाकर मार डाला। इतना ही नहीं, खुद को बचाने के लिए मृत गाय को खेत से हटाकर गुलमेहंदी की झाड़ियों में छिपा दिया।
गौ-सेवक रुक्मिणी द्विवेदी द्वारा बताया गया की जब उन्हें अपनी गाय नहीं मिली तो उन्होंने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गाय का शव झाड़ियों में मिला। पूरी घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
मामला अब पुलिस प्रशासन तक पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों और गौ-सेवकों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, ऐसे में इस घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
*पुलिस का बयान:* मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई होगी।
गौ-हत्या से दहला सतना!
खेत में बिछाया मौत का जाल, करंट से तड़प-तड़पकर गौमाता कि मौत।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment