विकास कुमार सोनी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मोबाइल नंबर 7489943068
मैहर स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति, मध्यप्रदेश के प्रदेश स्तरीय चुनाव रविवार को महावीर दिगंबर जैन माध्यमिक विद्यालय में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में कुल 2118 पंजीकृत मतदाताओं में से 1075 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद 1072 मत वैध तथा 3 मत निरस्त (रिजेक्ट) पाए गए।
प्रदेश अध्यक्ष पद पर देवदत्त सोनी ने 544 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुरारी लाल सोनी (479 मत) को 65 मतों से पराजित किया। तीसरे प्रत्याशी रतन लाल सोनी को 33 मत प्राप्त हुए। प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर मोहन लाल सोनी ने 418 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। लक्ष्मण प्रसाद सोनी को 344 मत तथा दयाशंकर सोनी को 287 चुनाव एक नजर में
कुल पंजीकृत मतदाता 2118
कुल मतदान : 1075
वैध मत : 1072
निरस्त (रिजेक्ट) मत : 3
मत मिले। प्रदेश सहसचिव पद पर जयप्रकाश सोनी ने 438 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कमलेश कुमार सोनी को 394 मत तथा विनीत कुमार सोनी को 216 मत प्राप्त हुए। मतगणना पूर्ण होने के पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों एवं समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। समाज के वरिष्ठजनों ने आशा व्यक्त की है कि नई टीम समाज के संगठन, एकता एवं विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







