प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए-कलेक्टर श्री यादव जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं जनसुनवाई में 242 आवेदनों पर हुई सुनवाई

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
        
दमोह – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 242 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 18 आधार अपडेशन एवं 180 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जनसुनवाई में पीएम सम्मान निधि से जुड़े 6 आवेदनों का मौके पर ही ऑनलाइन परीक्षण कर हितग्राहियों को उनकी समस्याओं का वास्तविक कारण बताया गया। सही जानकारी एवं आवश्यक समझाइश मिलने से आवेदकों के चेहरे पर संतोष के भाव नजर आए। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम सौरभ गंधर्व, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।चार वर्ष पुराने ऋण विवाद पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान
जनसुनवाई में विकासखण्ड तेंदुखेड़ा ग्राम पतलौनी निवासी मुन्ना ने उनके पिता कोदू सिंह जिन्होंने सहकारी बैंक, माड़नखेड़ा शाखा से लोन संबंधित अपनी समस्या कलेक्टर के समक्ष रखी। आवेदक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश सबंधित अधिकारी को दिए।
समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश  जनसुनवाई के दौरान प्राप्त अन्य आवेदनों में राजस्व, सामाजिक न्याय, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत, नगरपालिका, पुलिस , कृषि सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment