जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट।
मनावर:– ज्येष्ठ व्रत पूर्णिमा और स्नान दान पूर्णिमा का पावन संयोग होने पर श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत मनाया गया। सुबह से ही पवित्र नदी और अन्य जल स्रोत पर स्नान कर पूजा अर्चना की।
प्रातः स्मरणीय, परम वंदनीय, परमहंस श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज अंबिका आश्रम श्रीबालीपुरधाम के शिष्य एवं आयुर्वेद के परम ज्ञानी, वेदों के ज्ञाता संत श्री सुधाकर जी महाराज द्वारा भगवान भोले शंकर की शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया। वैदिक पाठ और ऋचाएं की गयी। श्री रूद्रम में मंत्र, ऋचाओं तथा शिव स्तुति का पाठ किया गया। अटूट भक्ति और धर्म के मार्ग चलने वाले श्री संत सुधाकर जी महाराज ने आगे कहा कि वट वृक्ष अमरता का प्रतीक है। सर्वप्रथम श्री सुधाकर जी महाराज ने” ऊं त्र्यंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम । उर्वारूकमिव बंधनात मृत्योर्मुक्षीय मामृतात ” बोलते हुए शिव जी का पूजन किया। महिलाओं ने पति की दीर्घ आयु और उत्तम स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्यवती की कामना की । धार्मिक अनुष्ठान हुए। संजय शर्मा, मुकेश मेहता ,राम नारायण,रवि शर्मा एवं अन्य भक्तगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी सतगुरु सेवा समिति के जगदीश चंद्र पाटीदार ने दी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







