हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान
आलीराजपुर। पवित्र बाबा अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं का टॉकीज चौराहा स्थित कार्यालय पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर उन्हें यात्रा के लिए रेनकोट किट भेंट की।
इस दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महेश पटेल ने कहा कि अमरनाथ यात्रा आस्था, विश्वास और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने बाबा बर्फानी से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा तथा प्रदेश व देश में सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत और उपयोगी सहयोग के लिए महेश पटेल एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







