हरीश सोनी केसरिया हिंदुस्तान
आलीराजपुर (जोबट)। शासकीय होल्कर स्वशासी महाविद्यालय, इंदौर में अध्ययनरत जोबट की छात्रा कु. दीक्षा राठौर ने बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा में 76.28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों तथा परिजनों ने दीक्षा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पिता अशोक कुमार राठौर सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी हर्ष व्यक्त किया।
दीक्षा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उसके आगामी शैक्षणिक जीवन में निरंतर सफलता की कामना की है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







