दैनिक केसरिया हिंदुस्तान,
नीरज बिदुआ
बरेली। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार 28 जून को किया गया। अभियान के तहत 28 से 30 जून तक शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 28 जून को नगर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित आयुर्वेदिक औषधालय, बड़ा बाजार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विशेष शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान अभिभावकों से अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की गई। अभियान के तहत 29 एवं आज 30 जून को स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे, जो पहले दिन किसी कारणवश छूट गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें और 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







