मुख्यमंत्री मोहन यादव की संपत्ति के बायनों को लेकर विधायक नें कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संपत्ति को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर शुक्रबार को रेस्टहाउस पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस पहले अपनी गिरेवान में झाँककर देखे। म.प्र के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव जी पहले से ही खानदानी रहीश है! यदि जाँच करनी है तो पिछोर के पूर्व विधायक तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित रोबेट वाड्रा की होनी चाहिए। जिनके पास अथाय सम्पति है। ऐसे कई कांग्रेसी नेता है जिनके पास पहले कुछ नही था आज करोड़ों की संपत्ति है। उनकी जांच होनी चाहिए! विधायक लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव एक जनप्रतिनिधि हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा दिया है। वह सार्वजनिक रिकॉर्ड में उपलब्ध है। हर कोई उसे देख सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर विश्वास जताकर सरकार बनाई है। विपक्ष को विकास के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। अनावश्यक आरोप लगाना ठीक नहीं!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment