रतलाम, 01 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, करीब ₹1 करोड़ की मादक सामग्री जब्त मुखबिर सूचना पर रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क की गहन जांच जारी

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230

रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व तथा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रघुवीर जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा में थाना रिंगनोद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग ₹1 करोड़ आंकी गई है।

मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार– दिनांक 25 जून 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध एम.डी. ड्रग्स लेकर बरखेड़ी फंटा, महू-नीमच फोरलेन हाईवे, ढोढर क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना पर तत्काल टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए घेराबंदी की और संदेही को रोककर विधिसम्मत तलाशी, पहचान एवं तौल की कार्रवाई की।
Vतलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1000 ग्राम (01 किलोग्राम) एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई, जिसे मौके पर विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी–* युनुस पिता नियामत खान पठान, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम कोटड़ी, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)।

*जप्त मशरूका–* 01 किलोग्राम (1000 ग्राम) अवैध एम.डी. ड्रग्स
अनुमानित कीमत – ₹1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये)

गिरफ्तार आरोपी से एम.डी. ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चेन, तस्करी नेटवर्क एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
पुलिस जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं संगठित गिरोहों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।

निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौहान, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत, आरक्षक राधेश्याम चौहान, आरक्षक नरेंद्र सिंह जगावत, आरक्षक रविंद्र सिंह चौहान, आरक्षक शोभाराम शर्मा, सैनिक छत्रपाल सिंह एवं साइबर सेल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई