रेवाड़ी, हरियाणा। त्रिकालदर्शी सन्त एवं इस समय के महान समाज सुधारक बाबा उमाकान्त जी महाराज वह पावन नाम प्रदान करेंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि जिस नाम से श्रद्धा-भाव से पुकारने पर प्रभु सुनता है, बोलता है और अपने भक्त को दर्शन भी देता रहता है। सत्संग में बाबा जी बताएंगे कि आज मनुष्य पूजा-पाठ, उपासना और धार्मिक अनुष्ठान तो कर रहा है, लेकिन सही मार्गदर्शन और सतगुरु की पहचान न होने के कारण उसे अपेक्षित फल प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इसी कारण लोग बीमारी, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। पूज्य बाबा उमाकान्त जी महाराज अपने मुख्य आश्रम उज्जैन से हिमाचल, जम्मू, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में सत्संग करते हुए ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर रेवाड़ी पहुंच रहे हैं, जहां वे मानव जीवन के उद्देश्य, सुख-शांति, आत्मिक उन्नति तथा मुक्ति-मोक्ष का मार्ग बताएंगे। कार्यक्रम: 29 जून 2026, सोमवार, प्रातः 9 बजे से स्थान: बाबा उमाकान्त जी महाराज आश्रम, जयगुरुदेव नगर, निकट कसौला चौक, बावल, जिला रेवाड़ी
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







