कलेक्टर ने किया खामखेड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित विदिशा

विदिशा..ग्राम खामखेड़ा में आज जिला कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने आंगनबाड़ी में दर्ज नन्हे बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, पोषण और दैनिक गतिविधियों के बारे में पूछताछ करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि बच्चों को बेहतर पोषण, शिक्षा और देखभाल मिल सके।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव हैं, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं बेहतर और सुव्यवस्थित होना आवश्यक है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment