बैंक सखी दीदियों के सीसीएल ऋण वितरण को गति देने हेतु उन्मुखीकरण बैठक आयोजित

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओ.पी. सनोडिया के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में बैंक सखी दीदियों के लिए कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) ऋण वितरण विषयक उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य बैंक सखी दीदियों को सीसीएल ऋण वितरण की प्रक्रिया, लक्ष्यों एवं उनकी भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान करना था, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।बैठक में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आईं बैंक सखी दीदियों ने सहभागिता की। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बैंक सखियों को स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण महिलाओं तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, ऋण वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बैंकवार सीसीएल लक्ष्य की जानकारी साझा की गई तथा संबंधित बैंकों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बैंक सखी दीदियों को उनके क्षेत्रवार लक्ष्य आवंटित करते हुए ऋण वितरण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि बैंक सखी दीदियां ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने, बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वरोजगार के अवसरों को प्रोत्साहन देने में मदद मिलती है।बैठक में सीसीएल ऋण वितरण की प्रगति की नियमित समीक्षा करने, बैंकों एवं बैंक सखियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बैंक सखी दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा वित्तीय समावेशन और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment