डॉ संजय जोशी, केसरिया हिंदुस्तान
बेंगलूरु। समाज सेवा, करुणा और मानवीय संवेदनाओं की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मारवाड़ी सम्मेलन बेंगलूरु द्वारा प्रारंभ की जा रही “वैकुण्ठ रथ सेवा” का भव्य लोकार्पण समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह सेवा आगामी एक जुलाई से समाज के सभी वर्गों के लिए पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संगठनों के पदाधिकारियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन बेंगलूरु के अध्यक्ष पंकज जालान तथा सचिव स्नेह कुमार जाजू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कर्नाटक प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत सराफ, अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल एवं सचिव शिवकुमार टेकरीवाल ने भी इस सेवा परियोजना की सराहना की। अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने कहा कि निश्चित ही यह सेवा समाज की संवेदनशीलता और संगठनात्मक शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है। वैकुण्ठ रथ सेवा परियोजना के सलाहकार एवं चेयरमैन सुरेन्द्र गोयल, डायरेक्टर मनीष अग्रवाल तथा कोऑर्डिनेटर अशोक अग्रवाल ने परियोजना की रुपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह सेवा बिना किसी भेदभाव के जरुरतमंद परिवारों तक पहुंचेगी तथा समाज की सेवा भावना को नई दिशा देगी। मारवाड़ी सम्मेलन बेंगलूरु के पदाधिकारियों के मुताबिक यह सेवा केवल एक वाहन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव गरिमा, संवेदना और सामाजिक समर्पण का सशक्त अभियान है। जिसका उद्देश्य दिवंगत आत्माओं को सम्मानजनक अंतिम विदाई सुनिश्चित करना व शोक संतप्त परिवारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।
कार्यक्रम में अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों ने मारवाड़ी समाज की सेवा परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि समाज सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, संस्कृति और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। वैकुण्ठ रथ सेवा उसी सेवा-संकल्प की एक और प्रेरणादायी कड़ी है, जो आने वाले समय में समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बनेगी। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों में चन्दूभाईजी, सतीश मित्तल, सुशीला गोयल, बिमल सरावगी, रेवतमल झंवर, रवि सिंघानिया, रमेश भाऊवाला, संजय जाजोदिया, विनोद जगनानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एफटीएस के अध्यक्ष हातिमल वेद, केएमएस के अध्यक्ष प्रवीण तुलसियान, राजस्थान फाउंडेशन के सचिन पांडिया एवं नितेश टिबरेवाल, जैन समाज के दिनेश दसरेला, दिनेश जैन, ब्राह्मण समाज के चुन्नीलाल नथोलिया, पारिख समाज के पृथ्वीराज पारिख, दाधीच समाज के चंद्रशेखर शर्मा, राजस्थान संघ के कैलाश सकलेचा, दादी सेवा समिति के संजय चौधरी, खंडेलवाल समाज के शंकरलाल शर्मा तथा मारवाड़ी युवा मंच के प्रदीप अग्रवाल, आयुष भीमसरिया, आशीष फिटकरीवाल, अजय अग्रवाल एवं रोशन सुल्तानिया सहित मारवाड़ी सम्मेलन बेंगलूरु के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, सुशील सैनी, अरुण शर्मा, दिनेश झुरिया, महेश सिंघानिया, प्रकाश चौधरी, जगदीश अग्रवाल, अमित मोदी, विवेक खंडेलवाल, सुरेश झाझरिया आदि मौजूद रहे। इस सेवा प्रकल्प में योगदान देने वाले सहयोगियों, दानदाताओं एवं समाजसेवियों का विशेष सम्मान भी किया गया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







