सिद्धेश्वर धाम में हनुमंत कथा के दौरान उमड़ा जनसैलाब

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिदुस्तान

सतना, विंध्य क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सिद्धेश्वर बालाजी धाम में इन दिनों चल रहे वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस महोत्सव पर आयोजित श्रीहनुमंत कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। धाम परिसर में श्रद्धा,भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां दूर-दराज़ से पहुंचे हजारों भक्तों ने कथा का पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम और हनुमंत लला की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा के माध्यम से धर्म,संस्कार और जीवन मूल्यों से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया। पूरा वातावरण जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गूंजता रहा। श्री सिद्धेश्वर बालाजी धाम के पीठाधीश्वर पंडित आदर्श कृष्ण शास्त्री एवं कथा आयोजन समिति के कुशल मार्गदर्शन में 6 जून से प्रारंभ हुआ यह भव्य धार्मिक आयोजन 12 जून तक चलेगा। आयोजन के प्रत्येक दिन भक्तों की बढ़ती संख्या इस महोत्सव की लोकप्रियता और आस्था की गहराई को दर्शा रही है। आयोजन मंडल के अनुसार 11 जून को भव्य संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा एवं धर्माचार्य एवं विदेशी भक्तगण भाग लेकर धर्म,समाज और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रीरामलीला,श्रीहनुमान महायज्ञ,भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है,जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर उभरा है, बल्कि समाज को एकजुट कर संस्कार,सेवा और सद्भावना का संदेश भी दे रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई