सैल सागर तालाब पर अवैध कब्जों का आरोप, हिंदू युवा वाहिनी ने कलेक्टर से की सख्त कार्रवाई की मांग

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश वर्मा

टीकमगढ़। जिले की ऐतिहासिक एवं प्राचीन धरोहर सैल सागर तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण और अवैध भूमि बिक्री के आरोपों को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के नाम अपर कलेक्टर टीकमगढ़ को हिंदू युवा वाहिनी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि भू-माफियाओं द्वारा सुनियोजित तरीके से तालाब की बंधानों (तटबंधों) पर कब्जा कर उन्हें समतल किया जा रहा है तथा सार्वजनिक भूमि को अवैध रूप से बेचा जा रहा है, जिससे तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर के मध्य स्थित सैल सागर तालाब न केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह जल संरक्षण, भू-जल स्तर बनाए रखने और स्थानीय लोगों की जल आवश्यकताओं की पूर्ति में भी अहम भूमिका निभाता है। इसके बावजूद तालाब की भूमि पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है और कथित रूप से सार्वजनिक जमीन को 100 रुपये के स्टांप पर तीसरे पक्ष को बेचा जा रहा है।

संगठन ने मिश्रा तिराहा और सैल सागर चौराहे के पास स्थित प्राचीन हिंदू मंदिरों पर भी अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। ज्ञापन के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ कर अनधिकृत निवास बना लिए हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

हिंदू युवा वाहिनी ने यह भी बताया कि इस संबंध में वर्ष 2019 में प्रशासन को शिकायत की गई थी, जिस पर प्रारंभिक स्तर पर नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। संगठन का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण अतिक्रमणकारियों और भू-माफियाओं के हौसले बढ़े हैं तथा नगर की यह महत्वपूर्ण धरोहर धीरे-धीरे नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने सैल सागर तालाब की भूमि से सभी अवैध अतिक्रमण हटाने, मंदिरों को कब्जामुक्त कराने, सरकारी भूमि की अवैध बिक्री और कब्जे में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा वर्ष 2019 की शिकायत की पुनः निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जनहित में शांतिपूर्ण आंदोलन करने और न्यायालय की शरण लेने के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन देने वालों में अनुराग शर्मा , सोनू सेन , बसंत तिवारी , प्रमोद रैकवार , प्रीति खरे , सौरभ खरे, जितेंद्र सेन , राहुल , राजू दुबे , रिंकू , निर्वेश , बबलू रजक , अमित गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई