दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार
नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने सहायक यंत्री को ज्ञापन सौंपकर की मांग
भितरवार। अतिवृष्टि और बाढ़ जैसे हालात में वार्ड 13 और 15 में नदी किनारे लगे ट्रांसफार्मर पानी डूब जाते हैं। जिससे इन दोनों वार्डों की बिजली सप्लाई बंद हो जाती है पिछले वर्षों पैदा हुई ऐसी स्थिति को देखते हुए डूब क्षेत्र में रखे इन ट्रांसफार्मरों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। यह बात नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने सहायक यंत्री से कही। वर्ष 2021 और 2023 की तरह बारिश के मौसम में वार्ड क्रमांक 13 और 15 की विद्युत सप्लाई बाधित न हो इसके लिए मंगलवार को नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव विद्युत कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सहायक यंत्री विजय सिंह चौहान को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि नगर के वार्ड 13 पार्वती नदी दियादाह घाट और वार्ड 15 सासन नदी किनारे रखे ट्रांसफार्मर बारिश में नदी का जल स्तर बढ़ने पर डूब जाते हैं। जिससे इस क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद करनी पड़ती है। बारिश के मौसम में रहवासियों को बिजली समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए डूब क्षेत्र में रखे दोनों ट्रांसफार्मरों को दूसरी उपयुक्त जगह शिफ्ट किया जाए। नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री यादव की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सहायक यंत्री श्री चौहान ने उचित कार्रवाई के लिए जेई को लिखा है। बताते है कि वर्ष 2021 और 2023 में आई बाढ़ से इन दोनों वार्डों के ट्रांसफार्मर पानी में डूबने की स्थिति में आ गए थे। जिससे इस क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। रहवासियों को अतिवृष्टि और बाढ़ में बिजली न मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा था।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







