दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी
शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने शिवपुरी के नवीन तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एक-एक कर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और शाखा प्रभारी से उनके कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वहां के प्रशासनिक कार्य, राजस्व अपील, स्थानीय निवासी, आय, जाति एवं निवास जैसे लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाले प्रमाण पत्र, भूमि अधिग्रहण, चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री आनंद सिंह राजावत, तहसीलदार श्री सिद्धार्थ शर्मा, श्रीमती शिप्रा उपाध्याय, सुश्री कल्पना शर्मा भी मौजूद रहीं।
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरण नामांतरण, सीमांकन और बंटवारा के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण होना चाहिए। अनावश्यक रूप से राजस्व प्रकरण लंबित न रहे। जो विवादित मामले हैं, उनमें गंभीरता से जांच करके निराकरण करें।
फार्मर रजिस्ट्री का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें
निरीक्षण के दौरान एसडीएम एवं तहसीलदार को फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में भी निर्देश देते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना है। इसके लिए कैंप का आयोजन करके ग्रामीणों की शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराएं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







