राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – सड़क का भूमिपूजन हुआ बरसात के पूर्व सड़क का लेवल हो जाये,किसानों की मांग पर खजरी सड़क बनाई जायेगी स्वीकृत हो गई है। विकास सबके लिये आवश्यक है। सभी क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे है। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन, डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार )लखन पटैल ने ग्राम सूखा में सामुदायिक भवन एवं सीसी सड़क का भूमिपूजन उपरांत आयोजित गरिमामय समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र व्यास भी मौजूद थे।
राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा क्षेत्र के विकास के काफी काम हो गये हैं, सड़क, स्कूल के काम हो गया है और जो भी काम आवश्यक होगा कराया जायेगा।कुटीर के बारे में कहा चिंता न करें 244 घर बन चुके हैं। 436 आवास प्लस नाम जोड़ें गये हैं। सभी के आवास क्रमश: 3 साल में मिल जायेंगे।
आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान के लिए विशेष रूप से पावन रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए प्रेरणादायक नारे एक पेड़ मां के नाम के तहत क्षेत्र में लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के प्रति सम्मान और प्रेम को व्यक्त करना है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







