प्रदेश से तीसरा उम्मीदवार राज्यसभा से आदिवासी ! श्रीमति रंजना बघेल का नाम सबसे आगे। उनके कार्य प्रणाली सहज ,सरल और कर्तव्यनिष्ठ

SHARE:

जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट।

मनावर निप्र:—राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं। भाजपा ने राज्यसभा के लिए प्रदेश से तीसरा उम्मीदवार उतारने का मन बना लिया है। नई दिल्ली से आला नेताओं को संकेत दे दिए गए हैं कि वो तैयारी कर लें। पक्का है कि तीसरा उम्मीदवार आदिवासी नेता ही होगा। इस दौड़ में रंजना बघेल का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। क्योंकि उनका सुबह सरल और कर्तव्यनिष्ठ है। जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाली महिला है ।
कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने दावा किया है कि पूरी पार्टी उनके साथ है, पार्टी में विरोध भी नहीं हैं। इसी के मद्देनजर भाजपा की ओर से दावा किया गया कि तीसरा उम्मीदवार आता है तो उसे जिता सकती है।
प्रदेश भाजपा में उठ रही आवाजों के दम पर ही नई दिल्ली में तीसरे उम्मीदवार को लेकर हलचल हुई।
संदेशा आया कि तीसरे उम्मीदवार के लिए तैयारी कर ली जाए। भाजपा की रणनीति के अनुसार तीसरा उम्मीदवार आदिवासी हो सकता है। इस दौड़ में पूर्व मंत्री रंजना बघेल का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।
पार्टी चाहती है कि राज्यसभा में आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व और मजबूत हो। वैसे, कल दो भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने भी तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर सस्पेंस बढ़ाया। वे बोले- यह किसने कहा कि हम तीसरी सीट पर लड़ रहे हैं और यह किसने कहा कि हम नहीं लड़ रहे हैं? दरअसल, मीनाक्षी नटराजन के नाम की घोषणा होते ही असंतोष के स्वर सुनाई दे रहे हैं। कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने इसे पार्टी की गलती तक बता दिया। भाजपा यहां संभावना तलाश रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment