भरुआ सुमेरपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते सोमवार को ट्रेनों बसों में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इससे दैनिक यात्रियों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को सुबह कानपुर से चलकर बांदा की ओर जाने वाली तथा बांदा की ओर से चलकर कानपुर जाने वाली यात्री ट्रेनों में भारी उमड़ी हुई थी। ज्यादातर कोच पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे युवाओं से खचाखच भरे हुए थे। इससे दैनिक यात्रियों को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ा। दैनिक यात्री राजकुमार, महेश कुमार, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, गुड्डू वर्मा, मनोज गुप्ता, पंकज यादव, समीर वर्मा, भाग्य श्री, जया वर्मा, दीपिका, मालती देवी, पूजा वर्मा, संतोषी, राम देवी आदि ने बताया कि युवाओं की भारी भीड़ के चलते गोविंदपुरी से लेकर कस्बे तक बैठने को सीट नसीब नहीं हुई और खड़े-खड़े सफर तय करना पड़ा है।
कस्बे के निवासी बाबू गुप्ता ने बताया कि रविवार से ही यहां से गुजरने वाली कानपुर खजुराहो, कानपुर मानिकपुर, खजुराहो कानपुर, चित्रकूट एक्सप्रेस, मानिकपुर कानपुर, बेतवा एक्सप्रेस में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







