हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। तूफान आने के ग्यारह दिन गुजर जाने के बाद ब्लाक के आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से बिजली दिलाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि बिजली नहीं होने पर सबसे बड़ी समस्या पानी की खड़ी हुई है।
गत 28 मई को आए भयंकर तूफान ने कस्बा सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में जमकर कहर बरपाया था। सुमेरपुर डिवीजन में तूफान के कहर से 1703 विद्युत पोल धाराशायी हुए थे। तूफान आने के 11 दिन गुजर जाने के बाद विद्युत विभाग की आधा दर्जन पंचायतों की आपूर्ति नही बहाल कर सका है। इन पंचायतों में विदोखर सब स्टेशन से जुड़े बण्डा, सुमेरपुर द्वितीय से जुड़े अछरेला बहरेला, पारा रैपुरा से जुड़े धुंधपुर, कैथी तथा इन पंचायतों के आधा दर्जन छोटे-बड़े मजरे शामिल है। बण्डा के निवासी पूर्व प्रधान जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है वहीं कैथी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है। विद्युत वितरण खंड के एसडीओ एमपी सिंह ने बताया कि ज्यादा संख्या में पोलो के क्षतिग्रस्त होने से मरम्मत में समय लग रहा है बण्डा की आपूर्ति सोमवार शाम तक बहाल हो जाएगी। शेष गांव की आपूर्ति में अगले दो दिन में बहाल कराने के प्रयास किया जा रहे हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







