दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान सहारनपुर ब्यूरो चीफ जाती राम
सहारनपुर थाना बेहट क्षेत्र के गांव शेखपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति की गुमशुदगी को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसका पति एक साल से अधिक समय से लापता है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।ठेकेदार पर ले जाने का आरोप शेखपुरा निवासी रूबी पत्नी रविंद्र ने बेहट थाना प्रभारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति रविंद्र मजदूरी का कार्य करता था। आरोप है कि करीब एक साल पहले क्षेत्र के ही जानिसार नामक ठेकेदार उसके पति को मजदूरी के बहाने अपने साथ ले गया था। इसके बाद से ही रविंद्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया।सीएम हेल्पलाइन से भी नहीं मिली राहत रूबी का कहना है कि पति के अचानक गायब होने के बाद से उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उसने अपनी फरियाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी दर्ज कराई थी, लेकिन वहां से भी उसे कोई संतोषजनक जवाब या इंसाफ नहीं मिला है।बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल पति के लापता होने से रूबी के मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। मां और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़िता का कहना है कि उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांगरूबी ने थाना बेहट पुलिस से गुहार लगाई है कि इस मामले में महिला ने तहरीर में यह भी बताया कि जानिसार ठेकेदार के घर जाकर अपने पति के विषय में पूछा तो गली ग्लोच और जाति सूचक शब्द बोलकर भागा देता है ठेकेदार मुझ बोलता है मेरे साथ अकेले चल पति को खोजने मुझ पर गलत नजर रखता है जानिसार को बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की जाए, ताकि मेरे पति का पता चल सके। उसने प्रशासन से अपने लापता पति की तलाश करने और उसके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







