रानी अवंती बाई लोधी जयंती को लेकर समिति का विस्तार, मनीष राजपूत ने बांटी जिम्मेदारियाँ बालाजी पैलेस में हुई बैठक, वरिष्ठजनों ने दिए सुझाव, कई पदाधिकारियों का मालापहन किया स्वागत

SHARE:

(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
कासगंज (हमारे संवाददाता):
रानी अवंती बाई लोधी की जयंती को भव्यता प्रदान करने के उद्देश्य से सहावर गेट स्थित बालाजी पैलेस सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष इंजीनियर मनीष राजपूत ने समाज के वरिष्ठजनों के विचार लेकर अपनी कमेटी का विस्तार किया और विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
समिति अध्यक्ष मनीष राजपूत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वयोवृद्ध समाजसेवी राजेंद्र सिंह, डॉ. तेजसिंह वर्मा, मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, एडवोकेट विजय राजपूत, मुनेश पीटीआई, यतेंद्र सिंह, राधे भैया, वेद प्रकाश, नेत्रपाल मंत्री, विजय किशोर वर्मा, राजेश वर्मा, विकास लोधी, अरुण कुमार तथा चरण सिंह ने अपने-अपने सुझाव रखे।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू साइन, देवेंद्र लोधी, अनिल राजपूत, वरिष्ठ महामंत्री महेश राजपूत, एडवोकेट उमेश लोधी, उपाध्यक्ष अजीव लोधी, राधारमन कालू, आशुतोष लोधी, आर्येंद्र लोधी, विनीत लोधी, संयुक्त सचिव एड. सतेंद्र राजपूत, मनोज राजपूत, हेमेंद्र राजपूत, संगठन मंत्री गौरव शिक्षार्थी, शिवम लोधी, सचिव डॉ. विजय सिंह, मुकेश राजपूत, मंत्री डॉ. जितेंद्र लोधी, अभिषेक राजपूत, प्रचार मंत्री डॉ. राज वर्मा तथा लालू वर्मा को माला पहनाकर स्वागत एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ रानी अवंती बाई लोधी के चित्र पर समाज के वरिष्ठजनों द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष इंजीनियर मनीष राजपूत ने स्वयं किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई