जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
जिलाधिकारी दो पहिया वाहन चालकों को वितरित किए हेलमेट , नेकी की दीवार एवं श्री रामा माधव संकीर्तन मंडल, पीलीभीत के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गौहनिया चैराहे पर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने प्रतिभाग किया।
जागरूकता अभियान के जिलाधिकारी ने आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। संस्था द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को जीवन की सुरक्षा संदेश देते हुए वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप हेलमेट पहनने हेतु जागरूक किया। इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए संस्था द्वारा राहगीरों को ठंढा शरबत, पानी की बोलते और तौलिया वितरित की गई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







