मा0 राज्यमंत्री ने कम्पोजिट विद्यालय बरहा में चौपाल का आयोजन कर कम्पोजिट विद्यालय परिसर बरहा में किया पौधारोपण

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

मा0 मंत्री जी ने उपस्थित सभी से एक पेड़ माँ के नाम लगाने हेतु की अपील, मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, उ0प्र0, श्री संजय सिंह गंगवार जी द्वारा विकासखण्ड ललौरीखेड़ा अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय बरहा में आयोजित चौपाल/कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर के खेल के मैदान,विज्ञान पार्क भूमि का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान पार्क अनूठा प्रोजेक्ट है, जो स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ाने में सहयोग करेगा। मा0 मंत्री जी आमजन को सम्बोधित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, आवास योजना, सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य की जानकारी दी। चौपाल में आमजन द्वारा बारात घर का निर्माण कराये जाने की मांग की गई। मा0 मंत्री ने बरात घर के निर्माण हेतु तहसीलदार को भूमि का चिन्हांकन कर आवंटित करने के निर्देश दिए, आमजन को आश्वस्त करते हुये कहा कि भूमि चिन्हित कर बरात घर का निर्माण करा दिया जायेगा। ग्रामीणों द्वारा सड़क के निर्माण कराने की मांग की। मा0 मंत्री जी ने आसाम रोड़ से रेलवे फाटक तक रोड निर्माण कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये।
इसके उपरान्त मा0 राज्यमंत्री संजय सिंह, मा0 जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, ब्लाॅक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा परिसर में पौधारोपण किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन, बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं एक पेड़ माॅ के नाम लगाने की अपील की। मा0 मंत्री जी द्वारा बरहा की बालिका को नवोदय में चयन होने पर शील्ड देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के आयोजित परीक्षा में जनपद के जिला टाॅपर को हवाई जहाज से इसरो बंगलौर की यात्रा करने हेतु शील्ड देकर सम्मानित किया। यातायात सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 03 को चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान व सचिव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, तहसीलदार सदर, खण्ड विकास अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापकगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई