एटा: डीएम एवं एसएसपी ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाएं जांचीं

SHARE:

(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा, सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा ज़ोन एस.के. भगत, जिलाधिकारी अरविंद सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों, जैमर आदि का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नज़र रखने तथा परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ड्यूटीरत कर्मियों को परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवांछित गतिविधि पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई