केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
महिदपुर। राजपूत कल्याण समिति महिदपुर द्वारा सर्व समाज से आग्रह किया गया कि वीर शिरोमणि क्षत्रिय कुलभूषण श्रद्धेय श्री महाराणा प्रताप जयंती पर आप सर्व समाज पधार कर शौर्य यात्रा को संपन्न करें।
इस आयोजन को लेकर 7 जून को राजपूत बोर्डिंग में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील से कई राजपूत सरदार उपस्थित रहे। राजपूत सरदारों से आग्रह किया गया कि शौर्य यात्रा में राजपूती वेश पोशाक पहनकर पधारे और सर्व समाज से अधिक से अधिक संख्या में शौर्य यात्रा में पधारने का आग्रह किया गया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाराणा प्रताप जयंती पर महिदपुर शहर में 14 जून रविवार को एक विशाल शौर्य यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकलने जा रही हैं। यह शौर्य यात्रा ध्वज पूजा के साथ प्रातः 8.30 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौराहा, चौक बाजार, पुराने बस स्टैंड, बीनपुरा रोड होकर राजपूत बोर्डिंग पहुंचेगी। वहां पर राजपूत समाज का सम्मेलन आयोजन किया जाएगा।
विशेष अतिथि होंगे उपस्थित,,,,,,,,
कार्यक्रम को समाज के गौरव पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धनसिंह बाबा साहब विधायक राघोगढ़, डॉ तेज बहादुरसिंह विधायक खाचरोद, ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना परिवार,ठाकुर राजेश सिंह कुशवाहा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा विंग एवं समाज के कई अतिथियों, विशिष्ट समाजसेवी, सलाहकार संबोधित करेंगे।
10 लाख का होगा भूमिपूजन,,,,,,,,,
राजपूत बोर्डिंग महिदपुर में अतिथियों द्वारा 10 लाख रुपए की लागत के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन भी । इसके पश्चात स्नेह भोज आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तहसील अध्यक्ष अंतरसिंह राजपूत रोहिड़ा ने दी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







